सुलतानपुर। भारत सरकार द्वारा सुचीबद्ध संस्था मानवाधिकार संरक्षण व पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी एवं नमो इंडिया के नेशनल चेयरमैन डी पी गुप्ता एडवोकेट के पौत्र अभिराम राजन का जन्मदिन उत्सव कार्यक्रम पिछले दिनों बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता कर के आशीर्वाद दिया। इसी कड़ी में जन्मदिवस कार्यक्रम में न आ पाने के कारण जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने एक आशीर्वचन पत्र जरिये ईमेल भेज कर समाजसेवी पत्रकार डी पी गुप्ता के पौत्र अभिराम राजन को अपना आशीर्वाद भेजा। अपने भेजे गये आशीर्वाद व शुभकामना संदेश में उन्होंने लिखा कि पौत्र अभिराम के जन्मदिवस पर सभी को बहुत बहुत बधाई। अभिराम और उनके पिता राजन गुप्ता को भी मेरा आशीर्वाद। काश इस पावन अवसर पर मैं भी सहभागी होता तो कितना आनंद का वातावरण प्राप्त होता। कुछ अति व्यस्तताओं के कारण सम्मिलित नहीं हो पाया। अंत में उन्होने लिखा कि भगवान अभिराम राजन को जिंदगी की सब खुशियां प्रदान करें। समाजसेवी पत्रकार डी पी गुप्ता ने जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए एक धन्यवाद पत्र जरिये ईमेल भेजा।

