नमो इंडिया 9

हिंदू राष्ट्र भविष्य में बनेगा कि नहीं इसका तो पता नहीं परंतु योगी शासन की तस्वीरों में रामराज होता दिख रहा है

NmoIndia9

श्रीराम लला की तस्वीर के नीचे बैठकर मुख्यमंत्री योगी, भगवान श्री राम के प्रतिनिधि के तौर पर शासन व्यवस्था चलाते दिख रहें हैं।

प्रदेश के वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम पर उ प्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक प्रदेश स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सुलतानपुर नगर पालिका परिषद के समस्त सभासद, अधिशासी अधिकारी एवं अन्य पालिका के अधिकारी सभाकक्ष में उपस्थित रहे। वीडियो कांफ्रेंसिंग की तस्वीर चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल द्वारा फेसबुक के माध्यम से समाज के सामने वायरल किया गया। जिसे देख कर समाजसेवी पत्रकार डी पी गुप्ता एडवोकेट ने उस पर अपना विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए लिखते हैं कि उक्त वीडियो कांफ्रेंसिंग में बैठे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुर्सी के ठीक पीछे लगी वाल को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे योगी जी प्रदेश की शासन व्यवस्था भगवान राम के एक प्रतिनिधि बनकर चला रहे हों। त्रेतायुग में भगवान भरत श्रीराम जी की खड़ाऊं रख कर चौदह साल अयोध्या पर शासन किया था, आज वही उदाहरण योगी आदित्यनाथ आम जनता के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। मीटिंग हाल की वाल पर श्रीरामलला की फ़ोटो बीचोंबीच में लगी है उनके तस्वीर के अगल बगल में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर लगी है जो भगवान से छोटी है। उ प्र के योगी आदित्यनाथ इस वाल के ठीक बीचोबीच लगी भगवान राम की तस्वीर के नीचे बैठकर शासन प्रशासन चला रहे हैं। समाजसेवी पत्रकार डी पी गुप्ता एडवोकेट आगे लिखते हैं कि ऐसा दृश्य केवल भाजपा के शासन काल में ही दिख सकता है, भविष्य में यदि किसी और पार्टी की सरकार बनेगी तो सबसे पहले भगवान राम की वो तस्वीर हटाई जायेगी जिसके नीचे योगी आदित्यनाथ बैठ रहे हैं। भाजपा की जीत 2027 के विधानसभा चुनाव में सुनिश्चित हो इसके लिए योगी जी को अपने सरकारी अधिकारियों को संभालना पड़ेगा। भगवान राम की तस्वीर लगाने के साथ साथ भगवान राम के बतायें हुए आदर्श और सिद्धांत को भी शासन सत्ता में लागू करना पड़ेगा। लोकसेवक वास्तव में जनता के सेवक हैं इस सिद्धांत को जमीनी हकीकत में परिवर्तित होते हुए दिखना चाहिए। अफसर जनता के सेवक हैं ये केवल कहने सुनने की बात न हो बल्कि आम जनता को महसूस भी होना चाहिए।

Related Posts