



सुलतानपुर। भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल ने बस स्टेशन सुल्तानपुर के पास स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर साफ सफाई कर श्रमदान किया । इस दौरान चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा और पार्क के अंदर बाहर सब तरफ साफ सफाई की गई। शहीद स्मारक पार्क में हो रहे श्रमदान को देख कर नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने भी झाड़ू उठा कर साफ़ सफाई किया। विदित हो कि नगर पालिकाअध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के मातहत सैकड़ों सफाई कर्मचारी हैं, फिर भी श्री अग्रवाल ने बिना संकोच अपने हाथ से झाड़ू लगाकर शहीदों के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया । इस दौरान प्रमुख रूप से ने प्रदीप मिश्रा, राम चरित्र पांडे, लालेंद्र प्रताप सिंह,रामदेव अग्रहरि, मोहित साहू,सौरभ पांडे, सचिन अग्रहरि ,सचिन चोपड़ा,अरविंद यादव आदि ने श्रमदान किया।




