सुलतानपुर। नमो इंडिया के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर वार्ता किया। मुलाक़ात के पश्चात पूर्व विधायक संजप गुप्ता लखनऊ से सीधे सुलतानपुर आये , जहां उन्होंने नमो इण्डिया के नेशनल चेयरमैन व पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता एडवोकेट के पौत्र अभिराम राजन के प्रथम जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम मे हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होने नमो इंडिया व मोदनवाल समाज के प्रमुख हस्तियों से मुलाकात किया।
इस अवसर पर मोदनवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश मोदनवाल, सुलतानपुर जिला अध्यक्ष गजानंद मोदनवाल, गोरखपुर जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार मोदनवाल, नमो इंडिया दोस्तपुर के चेयरमैन जीत बहादुर मोदनवाल, लंभुआ अध्यक्ष विकास कुमार मोदनवाल, सुरेंद्र कुमार मोदनवाल, शंकरलाल, विशाल
दीपक आर्य, राजन गुप्ता, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

